यूपीः अमरोहा में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूकता अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा में मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान में पात्र युवा, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक, छूटे हुए मतदाता, महिलाएं, दिव्यांग और बेघर मतदाताओं को शामिल किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि अभियान में महिला कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग सहयोग कर रहे हैं। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म-6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल और ईसीआई नेट ऐप के जरिए ऑनलाइन फार्म-6 भरकर भी आवेदन किया जा सकता है।
बाइट- डॉ. नितिन गौड़, जिला निर्वाचन अधिकारी, अमरोहा