राज्य

यूपीः अमरोहा में नवरात्र में फलों को हानिकारक रसायनों से पकाने पर कार्रवाई, अमरोहा में गोदामों पर छापेमारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अमरोहा में नवरात्र में फलों को हानिकारक रसायनों से पकाने पर कार्रवाई, अमरोहा में गोदामों पर छापेमारी

अमरोहा में नवरात्र के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने फलों को हानिकारक रसायनों से पकाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिलेभर में फलों के गोदामों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने फलों को पकाने के तरीकों की जांच की और मौके पर इस्तेमाल किए जा रहे रसायनों के बारे में जानकारी जुटाई।

सहायक खाद्य आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नवरात्र के दौरान फलों की मांग बढ़ने को देखते हुए विभाग विशेष निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि फलों को पकाने में हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल पर नजर रखी जा रही है।

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बाइट- वी.के.अग्रवाल, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अमरोहा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।