यूपीः अमरोहा में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई ओमकार की हत्या के मामले में अदालत ने उसकी पत्नी नीतू और प्रेमी आरिफ को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला सुभाषनगर मोहल्ले का है। पुलिस के मुताबिक नीतू का आरिफ से प्रेम प्रसंग था, जिसका ओमकार विरोध करता था।
21 अक्टूबर 2022 की रात दोनों ने तार से ओमकार का गला घोंट दिया। शोर सुनकर ओमकार की मां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आरिफ फरार हो गया। अस्पताल में ओमकार को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच के दौरान नौ लोगों के बयान दर्ज किए।
पुलिस की प्रभावी पैरवी और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया।
बाइट- अखिलेश भदौरिया, एसपी, अमरोहा