यूपीः अमरोहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 783 दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत अमरोहा में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर ने विधायक राजीव तरारा की मौजूदगी में 783 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन और कृत्रिम अंग वितरित किए।
लाभार्थियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता स्कूली बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की।
सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कैंप के जरिए पात्र लोगों की पहचान कर योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे महीने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
बाइट- कंवर सिंह तंवर, सांसद, अमरोहा बाइट- राजीव तरारा, विधायक, धनोरा(अमरोहा)
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि यूपी के अमरोहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 783 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन और कृत्रिम अंग जैसे सहायक उपकरण वितरित किये गये। यह कार्यक्रम विकास भवन परिसर में आयोजित हुआ और इसमें सांसद कंवर सिंह तंवर तथा विधायक राजीव तरारा ने हिस्सा लिया। यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे दिव्यांग लोगों की गतिशीलता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि यह सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देगा और सरका