देश

यूपीः अमरोहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 411 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अमरोहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 411 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

अमरोहा के गजरौला में सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को आसान बनाना है।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धनौरा विधायक राजीव तरारा ने मुख्य अतिथि के रूप में 411 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, छड़ी समेत अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान विधायक ने लाभार्थियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने ट्राईसाइकिल पाने वाले लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन और रोजमर्रा के कामकाज में सुविधा मिलेगी। इससे उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने दिव्यांगजनों को समान अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बाइट- राजीव तरारा, विधायक(धनौरा), अमरोहा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।