राज्य

यूपी के अमेठी के जवान शिव कुमार मिश्रा का निधन, स्मृति ईरानी ने परिजनों से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के अमेठी के जवान शिव कुमार मिश्रा का निधन, स्मृति ईरानी ने परिजनों से की मुलाकात

लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से बीएसएफ जवान शिव कुमार मिश्रा का निधन हो गया। अमेठी के घोरहवा गांव निवासी जवान की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने जवान के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से जवान की मौत हुई थी। उनके निधन से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।