राज्य

यूपीः अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्य तैयारी, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्य तैयारी, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये

दीपों की रोशनी से जगमगाने वाली रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव-2026 भव्य सजावट और रामायण थीम पर आधारित आकर्षणों के साथ मनाया जाएगा। 6 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत 7 नवंबर को मुख्य दीपोत्सव पर अयोध्या के 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की कार्ययोजना के अनुसार, शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों, चौराहों, धर्म पथ, राम कथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।

प्रमुख मार्गों पर रामायण थीम पर आधारित 10 भव्य द्वार बनाए जाएंगे। वहीं, राम कथा पार्क और राम की पैड़ी पर 10-10 सेल्फी पॉइंट तैयार किए जाएंगे। राम की पैड़ी के पास पुष्पक विमान थीम पर इंस्टॉलेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा राम रथ, राम दरबार, भरत मिलाप मंच और सरयू तट पर आकर्षक फ्लोटर्स भी सजाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 10 स्थानों पर दिशा-सूचक लगाए जाएंगे। डीएम शशांक त्रिपाठी के मुताबिक, दीपोत्सव में अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नए अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, अमृत अभिजात ने कहा कि रामायण के प्रसंगों के जरिए नई पीढ़ी को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बाइट- शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी अयोध्या

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दीपोत्सव-2026 अयोध्या में रामायण विषय पर आधारित भव्य कार्यक्रम है, जिसमें 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जाएंगे। यह आयोजन धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देता है और शहर की सांस्कृतिक पहचान को उजागर करता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह धार्मिक परंपरा को आधुनिक ढंग से प्रस्तुत करके लाखों भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अयोध्या की विश्वसनीयता पर्यटन स्थल के रूप में मजबूत होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।