राज्य

यूपीः अयोध्या एयरपोर्ट की अग्निशमन क्षमता मजबूत, 6.7 करोड़ का अत्याधुनिक ARFF वाहन मिला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अयोध्या एयरपोर्ट की अग्निशमन क्षमता मजबूत, 6.7 करोड़ का अत्याधुनिक ARFF वाहन मिला

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अग्निशमन और आपातकालीन व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। एयरपोर्ट को अत्याधुनिक एआरएफएफ यानी एयरफील्ड रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग वाहन मिला है। एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह के मुताबिक दुबई से आयातित यह वाहन आधुनिक फायर फाइटिंग और रेस्क्यू तकनीक से लैस है।

इसे नाफ्को कंपनी ने तैयार किया है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 70 लाख रुपये है। वाहन में 10 हजार लीटर पानी रखने की क्षमता है। इसमें दो फायर फाइटिंग मॉनिटर लगाए गए हैं। एक मॉनिटर वाहन के आगे बंपर पर और दूसरा छत पर लगाया गया है। विमान या बड़ी आग की स्थिति में इनकी मदद से तेजी से आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

करीब 36 टन वजन वाला यह वाहन 115 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि हाई स्पीड, ज्यादा पानी की क्षमता और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों से एयरपोर्ट की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

बाइट- धीरेंद्र सिंह, निर्देशक महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।