यूपी के अयोध्या में गांधी जयंती पर अयोध्या में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महात्मा गांधी जयंती के मौके पर अयोध्या समेत प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के टांडा खुलासा गांव में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी गई।
ग्राम सभा में गांव की जरूरतों और ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर आगामी विकास कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। महिलाओं को लखपति दीदी के साथ करोड़पति दीदी बनने के अवसरों और संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पंचायतों में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ग्रामीणों को दी।जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने विकास कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
संयुक्त निदेशक, ग्राम विकास अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों में सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने नई योजना में रोजगार के दिनों को बढ़ाकर 135 दिन करने और 15 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने जैसे बदलावों की जानकारी दी। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने की दिशा में संवाद किया जा रहा है।ग्रामीण मीनाक्षी ने बताया कि उन्हें शौचालय सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है और वह इन योजनाओं की जानकारी अन्य महिलाओं और ग्रामीणों तक भी पहुंचाएंगी।
वहीं, बीसी सखी गरिमा देवी ने बताया कि बीसी सखी के रूप में काम करने से उन्हें बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने और कमीशन प्राप्त करने का लाभ मिल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों के सुझावों को विकास कार्ययोजना में शामिल कर गांव की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।
बाइट-नीरज कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी, अयोध्या
बाइट-अजीत कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, ग्राम विकास, अयोध्या
बाइट-रामचंद्र यादव, विधायक, रुदौली बाइट-मीनाक्षी, ग्रामीण, टांडा खुलासा
बाइट-गरिमा देवी, बीसी सखी