यूपी के अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव, सीएम योगी को दी चुनाव लड़ने की चुनौती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अयोध्या पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृष्णापुर गांव में सपा नेता पवन पांडेय की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हिस्सा लिया। अखिलेश यादव ने व्यास मंच का आशीर्वाद लिया और कथा के मंच से धार्मिक संदेश के साथ सियासी मुद्दों पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें सभी को समान मानने और प्रेमभाव के साथ रहने की सीख देती है।
अखिलेश यादव ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के एक रूप होने की बात कही। उन्होंने श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए इसे पीडीए की अवधारणा से जोड़ा। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि सपा ने पवन पांडेय को अयोध्या से प्रत्याशी बनाया है और मैदान खाली है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ें।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर अयोध्या को वैश्विक स्तर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने अयोध्या को पर्यटन स्थल के साथ तीर्थ स्थल बताते हुए इसके विकास का दावा किया। साथ ही महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
बाइट--- अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी