यूपी के अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में किए दर्शन-पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या पहुंचे, जहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और श्रीराम मंदिर में भी दर्शन किए। अब राजनाथ सिंह रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में पहुंचे हैं। यहां वे श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।