राजनीति

यूपीः अयोध्या पहुंची बड़नगर से वाराणसी तक की ‘सेवा संकल्प यात्रा’, हुआ भव्य स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः अयोध्या पहुंची बड़नगर से वाराणसी तक की ‘सेवा संकल्प यात्रा’, हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि बड़नगर से वाराणसी तक निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’ अयोध्या पहुंची। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रानीमऊ NH-27 पर विधायक रामचंद्र यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की गई और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

कूढ़ा सादात में भी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा निकाली जा रही है।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि 17 सितंबर से प्रधानमंत्री की जन्मभूमि से शुरू हुई यह यात्रा उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का माध्यम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बाइट- रामचंद्र यादव, विधायक, रुदौली बाइट- नरेंद्र भाटी, भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं यात्रा प्रभारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।