यूपीः अयोध्या में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, बैठक में तीन नए ट्रस्टी भी बनाए गए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को उनके नाम का ऐलान किया। जितेंद्र मिश्रा ने भारतीय वायुसेना में 39 साल सेवा की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान की जिम्मेदारी संभाली।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है, जबकि नए ट्रस्टी महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। CEO और कोषाध्यक्ष, महासचिव गोविंद देव गिरि को रिपोर्ट करेंगे। बैठक में तीन नए ट्रस्टी भी बनाए गए हैं।
इनमें दिल्ली के व्यवसायी महेश भागचंदका, अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की शिक्षाविद निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी हैं।