यूपी की बड़ी खबरें:कन्नौज में पूर्व कैदी की गोली मारकर हत्या, मर्डर में जेल गया; 1.5 महीने पहले सजा पूरी हुई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कन्नौज के खोजीपुर के ब्राह्मण नगला गांव में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे एक पूर्व कैदी का शव पेड़ के नीचे मिला। उसके सिर में गोली लगी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस को घटनास्थल के आसपास कोई तमंचा नहीं मिला। मृतक के पास से 315 बोर के कारतूस बरामद हुए हैं।
वह करीब डेढ़ महीने पहले ही सजा काटकर जेल से बाहर आया था। इससे गुत्थी और भी उलझ गई। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर छिबरामऊ थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्री में डकैती करने वाले 3 अरेस्ट, मेरठ में मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली मेरठ में बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट कारोबारी हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में डकैती करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार देर रात हापुड़-मेरठ रोड पर पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के मसूरी निवासी दानिश उर्फ चाचा (26), शहजाद उर्फ भूरा (30) और रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू (32) के रूप में हुई है। घायल दानिश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अलफहीम मीट फैक्ट्री अल्लीपुर में स्थित है। फिलहाल फैक्ट्री बंद है। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, 3 घंटे में पाया काबू नोएडा में गुरुवार देर रात पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई।
आग रात करीब 2 बजे लगी। कुछ ही देर में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर की है। पढ़िए पूरी खबर… आजमगढ़ में ज्वेलर्स की दुकान से 35 लाख के जेवर चोरी: CCTV नीचे मोड़ा, स्ट्रीट लाइट काटी; 100 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी ले गए आजमगढ़ में एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 35 लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए।
चोर करीब 100 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी के आभूषण ले गए। वारदात से पहले चोरों ने CCTV कैमरे का मुंह नीचे कर दिया और स्ट्रीट लाइट का तार काटकर इलाके में अंधेरा कर दिया। दुकान निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक पर स्थित है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे व्यापारी पवन कुमार गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला।
उनका परिवार दुकान के ऊपर ही रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर…
📡 स्रोत: NewsData.io