यूपीः बदायूं में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री बीएल वर्मा ने दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बदायूं में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बदायूं क्लब में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा एमएलसी वागीश पाठक शामिल हुए। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से सैकड़ों दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल, सामान्य ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।
केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में 38 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि देश में 109 प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र खोले गए हैं।
बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी ऐसा केंद्र संचालित है, जहां दिव्यांगजन जांच कराकर अपनी जरूरत के अनुसार उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है।
बाइट - बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री