राजनीति

यूपी  के बदायूं में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और वन मंत्री अरुण सक्सेना ने की पदयात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी  के बदायूं में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और वन मंत्री अरुण सक्सेना ने की पदयात्रा

बदायूं में सेवा संकल्प अभियान के तहत इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लाइव संबोधन को सुना।

सभा के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से पदयात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

बाइट: बी.एल. वर्मा — केंद्रीय राज्य मंत्री

बाइट: डॉ. अरुण सक्सेना — वन एवं पर्यावरण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।