राज्य

यूपी के बहराइच में अतिवृष्टि से नुकसान का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के बहराइच में अतिवृष्टि से नुकसान का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

बहराइच के कैसरगंज तहसील पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अतिवृष्टि और तेज हवाओं से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार प्रभावित लोगों तक तत्काल पहुंचकर उन्हें राहत और क्षतिपूर्ति उपलब्ध करा रही है। प्रभारी मंत्री ने क्षतिपूर्ति का डेमो चेक भी वितरित किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि नुकसान का आकलन कर सभी पात्र पीड़ितों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए, कोई भी प्रभावित व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।

इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों के साथ बैठक कर कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से अतिवृष्टि से हुए नुकसान का बिंदुवार आकलन कराने के निर्देश दिए।

बाइट- दिनेश प्रताप सिंह, कृषि एवं उद्यान मंत्री एवं प्रभारी मंत्री, बहराइच

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।