यूपी के बहराइच में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हुई। भकला मोड़ पर हुई कार्रवाई में चेन स्नैकर सलमान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी आरिफ उर्फ तस्लीम को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मंगलसूत्र, देशी तमंचा-कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी भाई हैं और किराए के मकान में रहकर वारदात करते थे। घायल सलमान का फखरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है।
बाइट — विश्वजीत श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, बहराइच