यूपी के बलरामपुर को 803 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर के दौरे पर हैं.. इस दौरान सीएम जिले को ₹803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्रीदत्तगंज क्षेत्र के कालूबनकट बिलरिया गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित कर विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।