यूपीः बलरामपुर में अतिवृष्टि के बाद राहत और पुनर्बहाली कार्य तेज, जिलाधिकारी ने हालातों का लिया जायजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बलरामपुर में अतिवृष्टि के बाद जनजीवन सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन राहत और पुनर्बहाली कार्यों में जुटा है। जिले के सभी अधिकारियों और जरूरी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने सदर तहसील के जमालीजोत गांव पहुंचकर राप्ती नदी के कटान की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की।
जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भी जानकारी ली। अधिकारियों को राप्ती नदी के जलस्तर और कटान पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विद्युत विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा में जिले में सात लोगों की मौत हुई है, जिन्हें नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की जल्द बहाली प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय से राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
बाइट- डॉ. विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी बलरामपुर