अपराध

यूपीः बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में घुसी बेकाबू कार, 3 की मौत, 4 घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में घुसी बेकाबू कार, 3 की मौत, 4 घायल

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरनगहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे दुर्गा पंडाल में तेज रफ्तार कार घुसने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। दरअसल, गांव में दुर्गा माता के मंदिर के पास सड़क से नीचे टेंट लगाकर पर्दे पर वीडियो दिखाया जा रहा था।

इसी दौरान अनियंत्रित कार टेंट का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों मनोज सिंह, गणेश कुमार और पातेश्वरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, छेदी गुप्ता, डब्लू गुप्ता, मुकेश तिवारी और धूप राम घायल हुए हैं। घटना में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह के मुताबिक, पुलिस ने कार को पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

बाइट- अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर बाइट- जितेंद्र उपाध्याय

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।