यूपी के बलरामपुर में पोषण अभियान की नई पहल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आकांक्षी जनपद बलरामपुर में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए नई पहल शुरू की गई है। विकासखंड रेहरा बाजार की 21 ग्राम पंचायतों के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर फीडिंग इंडिया की ओर से बच्चों को निःशुल्क, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने किया।इस पहल के तहत प्रतिदिन करीब 4 हजार बच्चों को पौष्टिक नाश्ता और दोपहर का भोजन दिया जाएगा।
बच्चों के लिए 12 दिवसीय रोटेशन मेन्यू तैयार किया गया है। तकनीक के जरिए कार्यक्रम की निगरानी के साथ बच्चों के वजन, लंबाई और अन्य पोषण संबंधी मानकों का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा। पहल का उद्देश्य कुपोषण की रोकथाम, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सशक्त राष्ट्र की बुनियाद है।
बाइट: कीर्तिवर्धन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय