यूपीः बलरामपुर में तेज बारिश और हवा से किसानों की बढ़ी चिंता, दलहन-तिलहन की फसलों पर भारी नुकसान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बलरामपुर में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल गिर गई है। किसानों के मुताबिक गन्ने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं, धान की अगेती फसल पर भी असर पड़ने की आशंका है। दलहन और तिलहन की फसलों को भी बारिश से नुकसान होने का डर किसानों को सता रहा है। लगातार हो रही बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खराब मौसम को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आकाशीय बिजली और भारी बारिश से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया है।
बाइट - छेदी लाल, किसान विष्णुपुर बाइट - कन्हैया लाल यादव
बाइट - संतोष कुमार पांडे
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बलरामपुर के किसानों पर तेज बारिश और हवा के प्रभाव के बारे में है, जिसमें गन्ने, धान, दलहन और तिलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि कृषि पर जलवायु परिवर्तन का असर बढ़ रहा है, जिससे किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा प्रभावित हो रही है। यदि फसलों का नुकसान जारी रहा तो किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा और स्थानीय बाजार में खाद्य कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे आम जनता पर भी दबाव पड़ेगा।