यूपीः बाराबंकी में लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, फसल खराब होने की बढ़ी चिंता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बाराबंकी में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज बारिश और हवा के कारण कई खेतों में पककर तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। वहीं, खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। हरख क्षेत्र के रसूलपुर गांव में खेतों की तस्वीरों में जलभराव और गिरी हुई धान की फसल दिखाई दे रही है।
किसानों के मुताबिक धान की फसल लगभग तैयार थी और जल्द ही कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया। किसान अमित कुमार ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने कर्ज लिया है और उसे चुकाने की उम्मीद धान की फसल से थी। कई अन्य किसानों ने भी केसीसी के जरिए कर्ज लेकर खेती की है।
ऐसे में फसल खराब होने की आशंका से किसानों के सामने आर्थिक नुकसान और कर्ज चुकाने की चिंता बढ़ गई है।
बाइट — अमित कुमार, किसान बाइट — अशोक प्रजापति, किसान
बाइट — पप्पू, किसान
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बाराबंकी में लगातार बारिश के कारण धान की फसल पर पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह विषय कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि धान भारत की मुख्य फसल है, और जलभराव से फसल खराब होने से किसानों की आय पर सीधा असर पड़ेगा। इससे खाद्य सुरक्षा और बाजार मूल्यों पर भी असर पड़ सकता है। आम जनता को कीमतों में वृद्धि, खाद्य आपूर्ति में कमी और ग्रामीण बेरोजगारी का सामना करना पड़ सकता है।