यूपीः बाराबंकी में संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वडनगर से बनारस के लिए निकली संकल्प यात्रा का बाराबंकी में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के बाराबंकी पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान बुलडोजर से फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा के बीच लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। बाराबंकी में स्वागत के बाद संकल्प यात्रा बनारस के लिए रवाना हो गई। वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही है। यात्रा के स्वागत में बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा प्रमुख आकर्षण रही।
बाइट- रोहित सिंह, जिला अध्यक्ष BJP युवा मोर्चा
बाइट- नवीन राठौर, BJP नेता