यूपी के बाराबंकी में वडनगर से वाराणसी के लिए निकली संकल्प सेवा बाइक यात्रा का जोरदार स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के वडनगर से शुरू हुई संकल्प सेवा बाइक यात्रा बाराबंकी पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर अलग-अलग स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कई जगहों पर बुलडोजर से फूलों की वर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया।बाराबंकी में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता स्वागत के लिए जुटे।
गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए बाराबंकी पहुंची है। अब यात्रा वाराणसी के लिए रवाना होगी। संकल्प सेवा बाइक यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।बाइट- भाविन शिरोया, गुजरात प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा
बाइट- अवधेश श्रीवास्तव, प्रदेश सहप्रभारी, संकल्प सेवा यात्रा, उत्तर प्रदेश
बाइट- रोहित सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, बाराबंकी