राजनीति

यूपी के बरेली में अखिलेश पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुस्लिम मुद्दों की अनदेखी का लगाया आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के बरेली में अखिलेश पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुस्लिम मुद्दों की अनदेखी का लगाया आरोप

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में धनराज नाथवानी को सपा का उम्मीदवार बनाए जाने से अखिलेश यादव का मुस्लिम विरोधी चेहरा सामने आया है। मौलाना ने दावा किया कि नाथवानी के पिता बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं और अब उनके सपा से राज्यसभा चुनाव लड़ने से अखिलेश यादव का बीजेपी प्रेम भी सामने आता है।

मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रधानमंत्री से अखिलेश यादव, लोहिया ट्रस्ट और उनके परिवार के बैंक खातों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक में मुस्लिम मुद्दों पर चर्चा नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। मौलाना ने कहा कि बैठक में राहुल गांधी और ममता बनर्जी ने अपने हितों की बात की, लेकिन मुस्लिम मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों को सोच-समझकर मतदान करना होगा।

बाइट – मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।