यूपीः बरेली बवाल में मौलाना तौकीर रजा का कथित सहयोगी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के एक और कथित सहयोगी मोबीन बेग उर्फ मोमीन बेग को गिरफ्तार किया है। आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में मोबीन बेग ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को मौलाना तौकीर रजा की मौजूदगी में गांव में एक बैठक हुई थी।
इसमें करीब 100 से 125 लोग शामिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, बैठक में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया मैदान में भीड़ जुटाने की बात कही गई थी। पूछताछ में हथियारों के इंतजाम और पुलिस के रोकने पर भी पीछे नहीं हटने की बात सामने आने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बवाल के दौरान आरोपी भीड़ के साथ इस्लामिया मैदान पहुंचा था और घटना के समय कचहरी की तरफ भाग गया था।
मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत 29 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट- आशुतोष शिवम (सीओ सिटी)