अपराध

यूपीः बरेली में दर्दनाक हादसा, डंपर में घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः बरेली में दर्दनाक हादसा, डंपर में घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा सतीश ढाबे के सामने हुआ। सड़क किनारे एक डंपर खड़ा था और उसमें हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पीछे से डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवरनियां पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

बाइट: अरुण कुमार (सीओ बहेड़ी)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।