अपराध

यूपीः बरेली में गौरा-लोकनाथ पुल की एप्रोच रोड में पड़ी 3 से 4 मीटर लंबी दरार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः बरेली में गौरा-लोकनाथ पुल की एप्रोच रोड में पड़ी 3 से 4 मीटर लंबी दरार

बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने गौरा-लोकनाथ पुल की एप्रोच रोड में अचानक करीब 3 से 4 मीटर लंबी दरार पड़ गई। सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से मीरगंज की ओर का रास्ता पुल से अलग हो गया। हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है।

सूचना मिलते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एसडीएम, पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क और पुल का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और लेखपालों की तैनाती की गई है। किसी भी व्यक्ति को पुल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। एडीएम संतोष कुमार सिंह के अनुसार, रामगंगा नदी की धारा में बदलाव के कारण पुल और सड़क के बीच कटान हुआ है।

इससे सड़क का हिस्सा धंस गया। प्रशासन ने कटान रोकने का काम शुरू करा दिया है। स्थिति सामान्य होने के बाद आवागमन बहाल किया जाएगा।

बाइट: संतोष कुमार सिंह (एडीएम वित्त एवं राजस्व)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

बरेली के इस हादसे से हमें यह सिखने को मिलता है कि बुनियादी ढांचे की देखभाल और समय पर निरीक्षण समाज की सुरक्षा का आधार है। जब कोई ढांचा टूटता है, तो उसकी मरम्मत के लिए त्वरित कदम उठाना और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना ज़रूरी है। इस घटना से प्रेरित होकर हम सबको न केवल अपने परिवेश की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि आपसी सहयोग और सतर्कता से समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।