देश

यूपी के बरेली में ग्राम प्रहरियों का सम्मान, सीएम योगी ने की वेतन वृद्धि की घोषणा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के बरेली में ग्राम प्रहरियों का सम्मान, सीएम योगी ने की वेतन वृद्धि की घोषणा

यूपी के बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों का सम्मान किया... कार्यक्रम में बरेली और मुरादाबाद मंडल के 5 हजार ग्राम प्रहरी शामिल हुए... मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और वेतन वृद्धि की घोषणा की... साथ ही खाली पदों को जल्द भरने की बात कही... सीएम योगी ने कहा कि गांव सुरक्षित होंगे, तो यूपी सुरक्षित होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले ग्राम प्रहरियों की भूमिका निष्क्रिय हो गई थी, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद उनके वेतन में वृद्धि की गई... अब फिर वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया है... उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।