यूपीः बरेली में मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा- बढ़ेगी एक सींग वाले गैंडों की संख्या, पीलीभीत-दुधवा में राइनो प्रोजेक्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश में एक सींग वाले गैंडे यानी राइनो की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की पहल के तहत उत्तर प्रदेश में भी राइनो प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बरेली में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व और दुधवा नेशनल पार्क में राइनो के संरक्षण और पुनर्वास की योजना पर काम चल रहा है।
जल्द ही दोनों उद्यानों में यह प्रोजेक्ट पूरा करने की तैयारी है। मंत्री अरुण कुमार सक्सेना के मुताबिक, दोनों जगहों का वातावरण और जलवायु राइनो के पुनर्वास के लिए अनुकूल है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मार्च 2025 में राइनो प्रोजेक्ट को लेकर सर्वे कराया गया था। विशेषज्ञों की राय के आधार पर अब इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है।
इससे पीलीभीत में राइनो की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बाइट - डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश)