यूपी के बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन का अखिलेश यादव पर निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का सपना अखिलेश यादव को छोड़ देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का मुसलमान अखिलेश यादव से नाराज है और सपा सरकार में मुसलमानों के साथ भेदभाव हुआ।
विपक्ष की बैठक में अखिलेश यादव के शामिल न होने को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सपा के साथ 2027 के चुनावी गठबंधन पर पुनर्विचार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रायबरेली में रथ यात्रा के जरिए अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को चुनौती देने का काम किया है। मौलाना शहाबुद्दीन ने अखिलेश यादव पर सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रायबरेली में निकाली गई रथ यात्रा का रंग भगवा रखा गया, जो बीजेपी के रंग की नकल करने की कोशिश है।
बाइट: मौलाना शहाबुद्दीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात