यूपीः बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हरी सिंह ढिल्लो ने भाजपा से नामांकन दाखिल किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरी सिंह ढिल्लो ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए और शिक्षक समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि शिक्षक एमएलसी और स्नातक की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष अनास्था का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने प्रदेश में कानून का राज होने की बात कही। एसआईआर को लेकर मंत्री ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताया।
बाइट - भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री, यूपी