यूपीः बरेली में नकली खाद के कथित कारोबार का खुलासा, फैक्ट्री पर छापा, 1200 खाद की बोरियां बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली में गेहूं की बुवाई से पहले बरेली में नकली खाद तैयार करने के कथित कारोबार का खुलासा हुआ है। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुखारा मोड़, करेली रोड स्थित आयुष्मान फर्टीलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी रितुषा तिवारी और सीओ प्रथम के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री की तलाशी ली।
जांच में सरकारी यूरिया और डीएपी की बोरियों को फाड़कर दूसरी बोरियों में भरने का आरोप सामने आया। टीम ने मौके से करीब 1200 खाद की बोरियां, यूरिया, डीएपी, अन्य खाद, मिट्टी और कोयले की बोरियां बरामद की हैं। आरोप है कि खाद को बॉयलर में प्रोसेस कर डीएपी जैसी खाद तैयार की जाती थी। टीम ने खाद के नमूने लेकर सील किए और जांच के लिए लैब भेजे हैं।
हिरासत में लिए गए कर्मचारियों से पूछताछ में एक कट्टा करीब 250 रुपये में तैयार कर 1400 रुपये में बेचने की बात सामने आई। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि आयुष अग्रवाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
बाइट- आशुतोष शिवम (सीओ सिटी)