यूपी के बरेली पहुंचे सीएम योगी, 7 हजार ग्राम प्रहरियों को करेंगे सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी के बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे... मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बरेली जोन के 7 हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर रहे हैं... इस दौरान उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा भी करेंगे... इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे सीएम योगी बरेली क्लब ग्राउंड में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे...
यहां 9 जिलों से आए शिक्षकों को संबोधित करेंगे और एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे... इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे... बैठक में चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी... सर्किट हाउस में फलाहार कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा...
सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री बरेली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।