अपराध

यूपी के बरेली में शंखा नदी में डूबे दो किशोर, कई घंटे की तलाश के बाद मिले शव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के बरेली में शंखा नदी में डूबे दो किशोर, कई घंटे की तलाश के बाद मिले शव

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में शंखा नदी में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। हादसे के बाद पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने करीब पांच से छह घंटे तक नदी में तलाश अभियान चलाया। देर शाम दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद किए गए। परिजन उन्हें जीवित होने की उम्मीद में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सीबीगंज के गांव सनैया रानी निवासी 16 वर्षीय अजय कश्यप अपने ननिहाल परसाखेड़ा गौटिया गया था।

वहां वह अपने ममेरे भाई 17 वर्षीय रोहित और चार-पांच अन्य किशोरों के साथ शंखा नदी में नहाने गया था। पुलिस के मुताबिक नदी में पानी अधिक था और बहाव भी तेज था। नहाते समय अजय गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में रोहित भी नदी में डूब गया।साथ मौजूद अन्य किशोर किसी तरह नदी से बाहर निकले और गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। एसओ विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब पांच-छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। सीओ सेकेंड नितिन कुमार ने बताया कि दोनों किशोरों की मौत डूबने से हुई है और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बाइट: नितिन कुमार, सीओ सेकेंड

बाइट: गुड्डू कश्यप, मृतक का भाई

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

शंखा नदी में दो किशोरों का दुखद निधन हमें याद दिलाता है कि जीवन की अनमोलता को समझते हुए सुरक्षा के प्रति सजग रहना कितना ज़रूरी है। परिवारों को नदियों के पास खेलते समय सतर्क रहना चाहिए, और स्थानीय प्रशासन को जल सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। इस घटना से प्रेरित होकर हम सभी को प्रकृति के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना जगानी चाहिए, ताकि ऐसी त्रासदियाँ भविष्य में न दोहरें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।