यूपीः बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण की तैयारी, 225 निर्माणों को नोटिस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण के तहत सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नगर निगम ने करीब सवा दो सौ निर्माणों को नोटिस जारी किया है। संबंधित लोगों को 15 दिन का समय दिया गया है, ताकि वे अपने निर्माण खुद हटा सकें। तय समय के बाद नगर निगम इन निर्माणों को हटाने की कार्रवाई करेगा।
तीसरे चरण में ईंट पजाया से महर्षि कश्यप चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाना है। योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर और जल निकासी जैसी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। बिजली और दूसरी यूटिलिटी सेवाओं को भी व्यवस्थित किया जाएगा।
इससे पहले सीएम ग्रिड योजना के पहले और दूसरे चरण में भी कई अतिक्रमण हटाए गए हैं। योजना का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सड़कों को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देना है। सीएम ग्रिड योजना क्या है, तीसरे चरण में किन क्षेत्रों में काम होगा और इसका शहरवासियों को क्या फायदा मिलेगा, इन तमाम मुद्दों पर बरेली के नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने डीडी न्यूज़ को जानकारी दी।
पेश है संवाददाता नाज़िया अंजुम की खास बातचीत।