देश

यूपी के बरेली में वन्य प्राणी सप्ताह शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के बरेली में वन्य प्राणी सप्ताह शुरू

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बरेली में वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई। शहीद चौक पर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया।

इसके साथ ही वॉकथान का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृक्षारोपण और 800 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया। वन मंत्री ने कहा कि इस वर्ष वन्य प्राणी सप्ताह का संदेश वन्यजीवों के विकास और उनके सुरक्षित आवास पर केंद्रित है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने वन्यजीव कॉरिडोर के संरक्षण को संकल्प बताया।

डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि सात दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

बाइट -- डॉ0 अरुण कुमार, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री, उ. प्र.

बाइट -- श्री सुनील चौधरी, प्रधान, मुख्य वन संरक्षक, उ. प्र.

बाईट -- श्रीमती दीक्षा भंडारी, डी एफ ओ, बरेली

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बरेली में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार द्वारा शहीद चौक में दोनों महान व्यक्तियों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। इस पहल का उद्देश्य वन्यजीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई कार्य और वॉकथान भी आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली बच्चे भाग लेकर उत्साह दिखाया। यह कदम नागरिकों में

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।