अपराध

यूपीः बस्ती में अंतरराज्यीय ATM ठगी गैंग का भंडाफोड़, 103 एटीएम कार्ड के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः बस्ती में अंतरराज्यीय ATM ठगी गैंग का भंडाफोड़, 103 एटीएम कार्ड के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

बस्ती जिले में कलवारी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 103 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन, 15 हजार 430 रुपये नकद, एक कार, पीओएस स्वाइप मशीन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी एटीएम बूथ पर पैसे निकालने में मदद करने के बहाने लोगों का पिन नंबर देख लेते थे और उनका कार्ड बदल देते थे। इसके बाद पीओएस मशीन के जरिए रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। जांच में 4 से 15 अक्टूबर के बीच 3 लाख 4 हजार 61 रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है।

गिरोह पर बस्ती, लखनऊ, खलीलाबाद और वाराणसी समेत कई जिलों में ठगी करने का आरोप है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और दूसरी वारदातों की जांच कर रही है।

बाइट- ओमवीर सिंह (पुलिस अधीक्षक, बस्ती)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।