यूपीः बस्ती में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर बोला हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की स्वर्गीय माता की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा।
देश को बांग्लादेश बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस से स्पष्ट हो गया है कि वह न तो एसआईआर के मुद्दे पर और न ही युवाओं के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अराजकता फैलाने और सत्ता पलटने की कोशिश की जा रही है। वहीं, गन्ना किसानों के भुगतान के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोई भी वादा कर सकता है, लेकिन योगी सरकार ने किसानों की फसलों के दाम बढ़ाकर अपने काम को साबित किया है।
बाइट- पंकज चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष