यूपीः भदोही में 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, 65 देशों के 450 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही में आयोजित 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। भदोही एक्सपो मार्ट में 4 से 7 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय कारपेट एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें 65 देशों के 450 से अधिक खरीदार और उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। देशभर की 200 से अधिक कंपनियां अपने हस्तनिर्मित कालीनों का प्रदर्शन करेंगी। इस बार एक्सपो में ब्रिक्स देशों पर विशेष ध्यान दिया गया है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन मुकेश गोंबर के मुताबिक, ब्रिक्स देशों के 106 खरीदार भी एक्सपो में हिस्सा लेंगे।
प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे और एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
बाइट: मुकेश गोबर, चेयरमैन कालीन निर्यात संवर्धन परिषद