यूपी के भदोही में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का आगाज, सीएम योगी ने किया उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर मेले की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सीईपीसी के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ कालीन निर्यातकों से बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सीईपीसी से कहा कि कालीन उद्योग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।भदोही में आयोजित 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में विदेश से करीब 450 खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है।
इनमें ब्रिक्स देशों के 106 खरीदार भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय मंदी और खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के बीच कालीन निर्यात में आई सुस्ती के बाद इस मेले से निर्यातकों को नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
मेले के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भिखारीपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 1340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में तीर्थस्थलों और विरासतों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले तीर्थस्थलों के विकास पर पैसा खर्च नहीं किया जाता था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उस समय सरकारी धन का इस्तेमाल कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल और जमीनों पर कब्जे के लिए किया जाता था। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तीर्थस्थलों को उनकी पहचान दिलाने के साथ भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाई है।
बाइट — योगी आदित्यनाथ , मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश