व्यापार

यूपीः भदोही अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का समापन, 60 देशों के 225 खरीदार हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः भदोही अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का समापन, 60 देशों के 225 खरीदार हुए शामिल

भदोही में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का समापन हो गया। मेले में 60 देशों के 225 आयातकों ने भाग लिया। आयोजकों को मेले से करीब 500 करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने मेले को सफल बताया।

उन्होंने कहा कि भदोही ओडीओपी में शामिल कालीन उत्पादों का प्रमुख केंद्र है और ऐसे आयोजनों से निर्यातकों को कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलता है। मेले में कई देशों के खरीदार पहुंचे, जिससे भविष्य में व्यापारिक संबंध मजबूत होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेले के जरिए निर्यातकों को नए डिजाइन, नए ग्राहक और नए व्यापारिक अवसर मिले हैं।

परिषद ने आगामी आयोजनों में भी बेहतर भागीदारी के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

बाइट- असलम महबूब, उपाध्यक्ष कालीन इतिहास संवर्धन परिषद

बाइट- मेले में भाग लिए हुए एक्जीबिटर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।