राज्य

यूपी के भदोही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपी के भदोही में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया  कारपेट एक्सपो का उद्घाटन

भदोही की कालीन अपनी हस्‍तकला के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। कालीन नगरी भदोही में आज से 50वां और शहर में पांचवां अंतर्राष्ट्रीय चार दिवसीय कारपेट एक्‍सपो शुरू हुआ है। मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके साथ ही सीएम योगी जनसभा को संबोधित भी किया और विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

भदोही में एक्सपो मार्ट 4 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। शहर के कारपेट सिटी स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट पौने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से 7.5 एकड़ में बना है। प्रदर्शनी हॉल करीब सात हजार वर्ग मीटर है। 100 से ज्‍यादा दुकानों का निर्माण कराया गया है। 200 से ज्‍यादा स्‍टॉल लगे हैं, जिसमें देश भर के कालीन निर्यातक भाग ले रहे हैं।

भारत सरकार के कपडा मंत्रालय के सहयोग से यह कारपेट एक्‍सपो लगाया जा रहा है।

बाइट- योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।