यूपीः बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खबर में अब बात वाराणसी की... जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद नितिन नबीन ने कहा कि बाबा की नगरी में आकर हर भक्त खुद को नतमस्तक करता है। उन्होंने कहा कि काशी आना हमारी परंपरा का हिस्सा है और उन्हें पहले भी कई बार यहां आने का अवसर मिला है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भव्य निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा और अच्छा अनुभव मिलता है.....नितिन नबीन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लिया और इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही।