यूपी के बुलंदशहर में 18 करोड़ की शत्रु संपत्ति पर सरकार का कब्जा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शत्रु संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुलंदशहर में पाकिस्तान जा चुके लोगों की 30 हेक्टेयर कृषि भूमि को सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिले की स्याना तहसील के चंदियाना, दौलतपुर और बसी बांगर गांवों में करीब 50 पाकिस्तानी नागरिकों की 56 गाटों में दर्ज लगभग 18 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति पर कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने जमीन पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे समतल कराया और वहां भारत सरकार की शत्रु संपत्ति का बोर्ड भी लगाया। बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह के मुताबिक, जिले की सातों तहसीलों में कुल 264 गाटों में शत्रु संपत्तियां दर्ज हैं। इनमें 93 हेक्टेयर कृषि भूमि चिह्नित की गई है।
पहले चरण में कृषि भूमि पर कब्जा लिया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में आवासीय और व्यावसायिक शत्रु संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जाएगी।
बाइट: अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बुलंदशहर