अपराध

यूपीः चंदौली में 1.5 करोड़ की अवैध शराब बरामद, लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर ले जा रहा था तस्कर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः चंदौली में 1.5 करोड़ की अवैध शराब बरामद, लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर ले जा रहा था तस्कर

चंदौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, टीम सैयदराजा थाना क्षेत्र में हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान बिहार की तरफ जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की 1185 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें कुल 10 हजार 451 लीटर से ज्यादा शराब थी।

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला शेरा राम उर्फ सुरेश कुमार है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत से शराब लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

बाइट - विक्रम दहिया, अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।