यूपी के चंदौली में कोडीन कफ सिरप मामले में फरार 4 आरोपियों पर शिकंजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी के चंदौली में कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में फरार चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने वाराणसी स्थित आरोपियों के घरों पर डुगडुगी बजवाकर कुर्की की उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा किए। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं, जिनमें जांच के दौरान 22 लोगों को आरोपी बनाया गया। इनमें से 18 आरोपी जेल में हैं, जबकि शुभम जायसवाल, प्रशांत कुमार कसेरा, अंजली रानी और आकाश गुप्ता फरार हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट-1, चंदौली के आदेश पर चारों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
बाइट: अजीत सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध वितरण के आरोप में चार व्यक्तियों को फरार पाया गया, और पुलिस ने उनके घरों पर नोटिस जारी कर कार्रवाई तेज कर दी है। यह विषय दवा के दुरुपयोग और अवैध व्यापार से जुड़ा है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कानून प्रवर्तन अब दवा नियंत्रण में सख्त कदम उठा रहा है, और न्यायालय के आदेश पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। आम जनता पर इसका असर यह है कि दवाओं के दुरुपयोग से बचाव के प्रयास बढ़ेंगे, जिससे स्वास्थ्य जोखिम कम होंगे और समाज