यूपी के चंदौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को मिनी किट वितरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चंदौली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किसानों को सरसों, तोरिया, मटर, मसूर, चना और अलसी के मिनी किट वितरित किए गए। नियामताबाद विकासखंड के किसान कल्याण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किसानों को मिनी किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं और सरकार गुणवत्तापूर्ण बीज व आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध कराकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में कुल 3,837 मिनी किट वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य से अधिक पंजीकरण होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया है और चयनित किसानों को ही मिनी किट वितरित की जा रही हैं। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 30 किसानों को मिनी किट दी गईं।
बाइट 1: रमेश जायसवाल — विधायक, मुगलसराय बाइट 2: विनोद कुमार यादव — जिला कृषि अधिकारी, चंदौली